फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात महीने बाद जमीन पर आया विमानों का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आसमान तक जा पहुंचा विमानों का किराया सात महीने बाद जमीन पर आ गया है। यात्री न मिलने से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू आदि जगहों की उड़ानें सस्ती हो गई हैं। ऐसे में एयरलाइन प्रशासन ने मुसाफिरों की संख्या बढ़ाने पर मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

होली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने से विमानों में सफर चार से पांच गुना तक महंगा हुआ था। गर्मी की छुट्टियों में भी किराये में कमी नहीं आई। इसके बाद पश्चिमी देशों में युद्ध के कारण ईंधन का संकट होने से भी उड़ानें महंगी हुईं। इस कारण हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में भी कमी आई।
अब लखनऊ से हैदराबाद की इंडिगो की सीधी उड़ान 8392 रुपये में मिल रही है। त्योहारी सीजन में इसका किराया 15 से 18 हजार रुपये के बीच था। ऐसे ही एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू की सीधी उड़ान आईएक्स-1520 का किराया 7339 रुपये और इंडिगो की उड़ान 6ई-221 का किराया 7342 रुपये आ गया है। पहले इनके टिकट 12 से 15 हजार रुपये में मिल रहे थे।
विज्ञापन

कोलकाता जाने वाली इंडिगो की सीधी उड़ान 6ई-6469 का टिकट 7080 और अहमदाबाद की उड़ान संख्या 6ई-142 का टिकट 7447 रुपये में मिल रहा है।


दिल्ली, मुंबई रूट पर सबसे ज्यादा उड़ानें
लखनऊ से दिल्ली व मुंबई के लिए सबसे ज्यादा उड़ानें हैं। इन दिनों इनका किराया भी काफी कम है। मुंबई की इंडिगो की सीधी उड़ानें 7746 रुपये में, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 8057 रुपये में, एयर इंडिया की फ्लाइटें 8217 रुपये में उपलब्ध हैं। इससे पहले इनका टिकट दस हजार रुपये से अधिक में मिल रहा था। दिल्ली की इंडिगो की सीधी उड़ानें 5233 रुपये, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 5284 रुपये, एयर इंडिया की 5703 रुपये से लेकर 7721 रुपये में मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें