फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कूरेभार' में एयर स्ट्रिप बनाने की तैयारी में सरकार, एक्सप्रेस वे की तरह यहां भी उतरेंगे फाइटर प्लेन

Sun, 10 Dec 2017 09:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की तरह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को भी सेना की जरूरत के अनुसार तैयार करने की योजना बना ली है। इसके तहत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की फैजाबाद और सुल्तानपुर के बीच स्थित कूरेभार पर एयर स्ट्रिप बनाई जाएगी। जिस पर आपात स्थिति में फाइटर एयरक्राफ्ट लैंड कर सकेंगे।
विज्ञापन


यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्‍थी ने बताया कि इसकी पूरी योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही एयरफोर्स टीम इस जगह का इंपेक्‍शन करेगी। ये एयर स्ट्रिप लगभग तीन हजार मीटर लंबी होगी। जिस पर फाइटर एयरक्राफ्ट और ट्रांसपोर्ट प्लेन भी उतारे जा सकेंगे।

यूपी की पिछली सपा सरकार के कार्यकाल में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक एयरस्ट्रिप का निर्माण करवाया गया था जिस पर हरक्युलिस जैसे भारी फाइटर एयरक्राफ्ट उतारे गए थे। अब सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भी एयरफोर्स की रिक्वायरमेंट के अनुसार एयरस्ट्रिप बनाने की तैयारी में है। जिसकी योजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


अगर ऐसा होता है तो यूपी में तीन एयर स्ट्रिप हो जाएंगी। नोएडा से आगरा के बीच देश के पहले एयर स्ट्रिप और फिर आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे की एयर स्ट्रिप पर फाइटर एयरक्राफ्ट उतर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें