प्रदूषित हवा के मामले में लखनऊ शनिवार को देश में सातवें स्थान पर रहा। यहां एअर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 388 के स्तर पर आंका गया। इसमें सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाले पीएम2.5 प्रमुख प्रदूषण तत्व था। वहीं सर्वाधिक प्रदूषण फरीदाबाद में 440 के स्तर पर था। देश में 10 सबसे प्रदूषित शहरों में सात उत्तर प्रदेश के रहे। शनिवार को अस्पतालों की ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिविल, बलरामपुर, लोहिया में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि श्वांस संबंधी रोगी पहले की तुलना में डेढ़ गुना बढ़े पाए गए।
देश के प्रमुख 10 शहर जहां की हवा सबसे प्रदूषण
शहर - एक्यूआई - वर्गीकरण
फरीदाबाद - 440 - अति गंभीर
ग्रेटर नोयडा - 420 - अति गंभीर
गाजियाबाद - 403 - अति गंभीर
बुलंदशहर - 415 - अति गंभीर
दिल्ली - 401 - अति गंभीर
भिवाड़ी - 390 - बहुत खराब
लखनऊ - 388 - बहुत खराब
आगरा - 386 - बहुत खराब
नोयडा - 386 - बहुत खराब
बागपत - 371 - बहुत खराब