फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुलाबी ठंड के बीच राजधानी की हवा बिगड़ी

विज्ञापन
एआई तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। सुबह और शाम की हल्की ठंड के साथ राजधानी में गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम में बदलाव के बीच हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ने लगी है। शनिवार को अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार पहुंच गया। तीनों इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिन सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाई रह सकती है। दिन के तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं हैं, जबकि रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल दिन का मौसम सामान्य रहेगा और सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान शुक्रवार के करीब बराबर रहे।
विज्ञापन

शहर के तीन इलाकों में एक्यूआई 200 पार
शनिवार को राजधानी के सभी छह वायु गुणवत्ता मापक केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता औसत से खराब रही। अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा में एक्यूआई 200 से ऊपर दर्ज हुआ। वहीं, बीबीएयू, गोमतीनगर और कुकरैल में हवा मध्यम श्रेणी में रही।
विज्ञापन



ये रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)
गोमतीनगर- 142 - पीली श्रेणी -मध्यम

बीबीएयू- 145 - पीली श्रेणी -मध्यम

कुकरैल- 140 - पीली श्रेणी -मध्यम

लालबाग- 283 - ऑरेंज श्रेणी- खराब

तालकटोरा- 254 - ऑरेंज श्रेणी- खराब

अलीगंज - 261 - ऑरेंज श्रेणी- खराब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें