फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के इस इलाके की हवा दमघोंटू, 344 पहुंचा शहर का एक्यूआई

Wed, 25 Nov 2020 05:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

बारिश से सुधरी लखनऊ की हवा की सेहत मौसम सर्द होने और धुंध बढ़ने के साथ फिर बिगड़ गई है। मंगलवार को तालकटोरा की हवा दमघोंटू श्रेणी में पहुंच गई। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 401 दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआई 344 दर्ज किया गया, जो हवा की बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है।

विज्ञापन


विशेषज्ञोें के अनुसार अभी स्थिति और बिगड़ सकती है। इसका कारण है कि हवा कम चलने और रात में पारा गिरने से भी प्रदूषण को बढ़ने में मदद मिलती है। हालांकि, तालकटोरा ऐसा क्षेत्र है, जहां हवा की स्थिति लगातार बिगड़ी रहती है।

पूरे शहर में वायु प्रदूषण जब कम होता है, तब भी यहां का एक्यूआई सबसे अधिक रहता है। दीपावली से पहले शहर में हवा की स्थिति बिगड़ी थी तो तालकटोरा व लालबाग इलाके का बुरा हाल रहा। दिवाली के एक दिन बाद बारिश से शहर की हवा सुधरी थी। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद से बिगड़नी शुरू हुई हवा अब सेहत के लिए नुकसानदायक होने जा रही है। मंगलवार को लालबाग का एक्यूआई 369 और गोमतीनगर का 285 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह अभी छाई रहेगी धुंध 


पहाड़ों पर बर्फवारी से ठंडी हवाओं संग मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड का असर राजधानी में बना हुआ है। न्यूनतम तापमान दस डिग्री के नीचे चल रहा है और मंगलवार को यह नौ डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की सुबह भी धुंध छाई रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें