लखनऊ के अनलॉक होने के 10वें दिन ही हवा में जहर घुल गया। बुधवार रात को करीब दस बजे एक्यूआई 206 रिकॉर्ड हुआ। यह पिछले 24 घंटे का औसत है। यानी मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार रात 10 बजे के बीच वायु प्रदूषण अधिकतम हो गया। रेजीडेंसी के पास चल रहे निर्माण कार्य के चलते बुधवार को धूल उड़ रही थी।
यह इलाका मॉनिटरिंग स्टेशन लालबाग और अलीगंज के बीच में है। वैज्ञानिकों का मानना है कि वाहनों की संख्या बढ़ने के अलावा जाम लगने की वजह से हवा हानिकारक हो गई है।
इस तरह इलाकों में प्रदूषण
इलाके एक्यूआई (सेहत)
तालकटोरा 282 (खराब)
अलीगंज 141 (सुधरी हुई)
लालबाग 262 (खराब)
गोमतीनगर 140 (सुधरी हुई)