फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपी सक्सेना का हाल जानने एम्स से आए डॉक्टर

Mon, 02 Sep 2013 01:31 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल के चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार ने रविवार को पद्मश्री केपी सक्सेना की हालत जांची।

एम्स में ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ. संदीप ने बताया कि फिलहाल दो हफ्तों तक साहित्यकार की जीभ के कैंसर का इलाज नहीं किया जा सकता।

उन्होंने बताया कि कैंसर को जड़ से तो खत्म नहीं किया जा सकता, लेकिन उसे बढ़ने से रोकने के लिए दवाइयों का सहारा लिया जाएगा। वह साहित्यकार की तबीयत जांचने 13 सितम्बर को दोबारा अस्पताल आएंगे।
विज्ञापन


ध्यान रहे साहित्यकार पद्मश्री केपी सक्सेना शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका हालचाल लेने वालों में शहर के रंगकर्मियों सहित फिल्म कलाकारों के भी फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन


उनका इलाज कर रहे डॉ. अभिषेक शुक्ल ने बताया कि सेहत पहले से बेहतर हो गई है और इलाज में एम्स के चिकित्सक प्रो. संदीप कुमार की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें