फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरडीएसओं के अनुंसधानों में बढ़ेगा एआई का प्रयोग

विज्ञापन
आरडीएसओं के अनुंसधानों में बढ़ेगा एआई का प्रयोग
विज्ञापन
लखनऊ। आरडीएसओ में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस(एआई) पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार को आयोजित की गई। इसका उद्देश्य रेलवे को लेकर हो रहे अनुसंधानों में एआई के इस्तेमाल को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के महानिदेशक उदय बोरवणकर ने बताया कि यह कार्यक्रम एचसीएल के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आरडीएसओ के 40 वरिष्ठ अधिकारियों की एआई दक्षता को सुदृढ़ करना है। ताकि अनुसंधानों में इसका इस्तेमाल बढ़ाया जा सके। श्री बोरवणकर ने बताया कि उभरती हुई तकनीकियों को अपनाने व रेल में एआई आधारित नवाचारों को खोजने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य में अग्रिम रहने की आवश्यकता पर बल दिया। एचसीएल की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. कीर्ति कर्मचंदानी ने उद्योग और सरकार के बीच सहयोग की महत्ता एवं निरंतर सीखने की जरूरत पर प्रकाश डाला।

आरडीएसओं के अनुंसधानों में बढ़ेगा एआई का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें