फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठाकुरगंज अस्पताल में एआई बना रहा एक्सरे रिपोर्ट

विज्ञापन
ठाकुरगंज अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह जिले का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित मरीजों की रिपोर्टिंग शुरू की गई है। अब अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में एआई टूल की मदद से मात्र 8 से 10 सेकंड में एक्सरे रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


300 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में रोजाना 1000 से 1500 मरीज ओपीडी में आते हैं, जिनमें से औसतन 50-60 मरीजों का एक्सरे होता है। लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण एक्सरे रिपोर्ट तैयार करने में अड़चन आ रही थी। यह समस्या देख अस्पताल प्रशासन ने एआई की मदद लेने का निर्णय लिया। एआई टूल ने अब इस कमी को दूर कर दिया है।
सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एआई टूल फॉर एक्सरे न केवल तेज है, बल्कि इसकी रिपोर्ट भी बेहद सटीक आ रही है। पहले मरीज केवल एक्सरे फिल्म लेकर डॉक्टर के पास जाते थे और फिल्म देखकर ही इलाज होता था, लेकिन अब टेक्नीशियन एआई टूल फॉर एक्सरे की मदद से आठ से दस सेकंड में डिजिटल रिपोर्ट भी दे रहा है। इससे डॉक्टरों को बीमारी को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें