फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआई गुरु आसान करेंगे रोजगार की राह

Wed, 20 Aug 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एआई गुरु आसान करेंगे रोजगार की राह
विज्ञापन
लखनऊ। अब इंजीनियरिंग के डिप्लोमा विद्यार्थी बिना शिक्षक के एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से प्रशिक्षण लेंगे। प्रदेश के सभी राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में सितंबर से तीन महीने का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसमें विद्यार्थी एआई टूल्स के जरिये न सिर्फ विषय से जुड़े सवाल हल कर सकेंगे, बल्कि नौकरी पाने के लिए जरूरी कौशल भी विकसित करेंगे।परिषद के संयुक्त निदेशक विजय पाल सिंह ने बताया कि राजधानी और मध्य क्षेत्र के 32 पॉलीटेक्निक संस्थानों सहित सभी सरकारी व अनुदानित पॉलीटेक्निक में 75 घंटे का विशेष प्रशिक्षण कोर्स कराया जाएगा। हर संस्थान से कम से कम 50 अंतिम वर्ष के विद्यार्थी इसमें जुड़ेंगे। प्रशिक्षण पूरी तरह लर्निंग स्किल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत ऑनलाइन होगा। एआई टूल्स विद्यार्थियों को यह बताएंगे कि साक्षात्कार में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें