फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई से खत्म हो सकती है रचनात्मकता : स्टीफन

Sat, 02 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोमतीनगर सि्थत होटल में शुक्रवार को फिक्की फ्लो व्हाट वी नीड टू नो इन-2025 सत्र का आयोजन किया ग
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर सि्थत होटल में शुक्रवार को फिक्की फ्लो व्हाट वी नीड टू नो इन-2025 सत्र का आयोजन किया गया। इसमें उद्योगों, नवाचार और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार फाउंडेशन वाशिंगटन डीसी के उपाध्यक्ष स्टीफन एजेल के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि एआई से अधिक नौकरियां स्वचालित होने से आर्थिक असमानता का जोखिम बढ़ रहा है। इस पर अधिक निर्भरता से मानव कौशल और रचनात्मकता नष्ट हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। एआई के दुरुपयोग को रोकने के लिए उचित उपायों की आवश्यकता है।
फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा गर्ग ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की चेयरपर्सन वंदिता अग्रवाल, सीनियर वाइस चेयरपर्सन सिमरन साहनी, देवांशी सेठ, ज्योत्सना हबीबुल्ला, विभा अग्रवाल, स्वाति वर्मा और वनिता यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें