फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आत्महत्या रोकने के लिए एआई-आधारित मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन टूल करेंगे लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आम लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा देने और अत्याधुनिक इलाज की सुविधा विकसित करने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) और बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर मिलकर काम करेंगे। दोनों संस्थान इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और बायो प्रिंटिंग तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए सोमवार को दोनों संस्थानों ने एमओयू किया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही छात्रों की सीखने की क्षमता बढ़ाने और युवाओं की आत्महत्या रोकने के लिए एआई-आधारित मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन टूल लांच करेंगे। इसमें युवाओं को सुझाव व काउंसिलिंग की जाएगी। एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की ओर से हमें इलाज में आने वाली समस्याओं व यंत्रों के लिए अपनी समस्याएं बताएंगे। हम इसका तकनीकी समाधान खोजेंगे।

इस एमओयू का उद्देश्य इंजीनियरिंग और चिकित्सा विज्ञान के बीच की दूरी को खत्म करना है। साथ ही अत्याधुनिक तकनीकी शोध और नैदानिक विशेषज्ञता (क्लीनिकल एक्सपरटाइज) को मिलाकर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को बेहतर करना है। योजना के तहत हमारे पीजी के 10 छात्र डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान व 10 बीआरडी कॉलेज जाएंगे। वहां के डॉक्टर व शोधार्थियों के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


इसी क्रम में नए चिकित्सा उपकरणों के डिजाइन में तेजी लाएंगे। फार्माकोथेराप्यूटिक्स में पीएचडी की शुरुआत भी करेंगे। इस अवसर पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. राम कुमार जायसवाल और एआई-हेल्थ एंड इनोवेशन सेल के नोडल अधिकारी प्रो. राज किशोर सिंह, एकेटीयू के वित्त अधिकारी केशव सिंह, डीन प्रो. भावेश कुमार चौहान, सह डीन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, डीन यूजी प्रो. अनुराग त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें