फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआई ऑटोमेशन से रेडियो पर गूंजेगी जल संरक्षण की अपील

विज्ञापन
‘एआई के दौर में रेडियो’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यूपी प्रेस क्लब में ‘एआई के दौर में रेडियो’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी ने एआई आधारित रेडियो संचालन को नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस अवसर पर उन्होंने ब्लू ड्रॉप फाउंडेशन की ओर से जल संरक्षण को समर्पित रेडियो ब्लू ड्रॉप का औपचारिक शुभारंभ किया।
विज्ञापन


डॉ. अनिल रस्तोगी ने कहा कि वॉयस जनरेशन और एआई संगीत के दौर में यह एक आभासी चुनौती अवश्य है, लेकिन रेडियो की आत्मीयता सदैव बनी रहेगी। फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. मीनू खरे ने बताया कि एआई आज आश्चर्यजनक संभावनाओं का माध्यम बन चुका है। रेडियो ब्लू ड्रॉप को एआई ऑटोमेशन से संचालित किया जा रहा है जो जल संरक्षण की उपयोगिता और इसके प्रोत्साहन के लिए काम करेगा।
आकाशवाणी व दूरदर्शन के पूर्व अपर महानिदेशक डॉ. सतीश ग्रोवर ने कहा कि बदलते समय में रेडियो को बहुआयामी स्वरूप अपनाना होगा। कार्यक्रम में योगेश आदित्य ओर डॉ. अर्जुन सिंह जैसे जल योद्धाओं को सम्मानित किया गया। बीबीएयू के प्रोफेसर वेंकटेश दत्ता, निवेदिता श्री, स्वाति मालवीय, आरजे विवेक श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, शोभित गुप्ता, स्वाति मालवीय, कुमुद सिंह व कनिका अशोक आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें