फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआई और सोशल मीडिया ने बदला पर्यटन का अंदाज

विज्ञापन
पर्यटन के बदलते स्वरूप और तकनीक से जुड़ी नई संभावनाओं पर चर्चा करतीं पर्यटन विभाग की संयुक्त नि
विज्ञापन
लखनऊ। सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल से युवाओं में पर्यटन के प्रति आकर्षण बढ़ा है। खासकर जेन जी और जेन अल्फा में सोलो ट्रैवलिंग का चलन बढ़ रहा है। ये बातें उत्तर प्रदेश होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम पर्यटन विभाग और एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पर्यटन के बदलते स्वरूप और तकनीक से जुड़ी नई संभावनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही पर्यटन के दौरान प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान न पहुंचाने की अपील भी की गई। पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि एआई और डिजिटल तकनीक ने टिकट व होटल बुकिंग को आसान बनाया है। अब पर्यटक स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे यात्रा की योजना बना सकते हैं।

आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की ओर आकर्षित हो रहे युवा
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि युवा नए अनुभवों के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। एआई और सोशल मीडिया ने पर्यटन को नई दिशा दी है। उन्होंने आधुनिक तकनीक के साथ पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कहा कि बाबा नीब करोरी महाराज जैसे आध्यात्मिक स्थलों को विकसित कर नई पीढ़ी को प्रदेश की समृद्ध विरासत से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


15 विद्यार्थियों ने किया आध्यात्मिक भ्रमण
विश्व पर्यटन दिवस पर फिरोजाबाद के पर्यटन ग्राम अकबरपुर में विद्यार्थियों के लिए आध्यात्मिक भ्रमण एवं संवाद कार्यक्रम हुआ। आर्य गुरुकुल महाविद्यालय के 115 विद्यार्थियों और पांच शिक्षकों ने इसमें हिस्सा लिया। मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। विद्यार्थियों ने बाबा नीब करोरी महाराज की जन्मस्थली, मुख्य मंदिर और ऐतिहासिक डाक बंगले का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें