फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अहिंसा मैसेंजर रोकेंगी महिलाओं के खिलाफ हिंसा

Sun, 27 Oct 2013 01:24 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार अब अहिंसा मैसेंजरों (संदेशवाहक) के जरिए महिला हिंसा रोकेगी।
विज्ञापन


यह अहिंसा मैसेंजर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बनाई जाएंगी।

यह योजना महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग मिलकर चलाएंगे।

समाज में महिलाओं व लड़कियों के विरुद्ध हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

इसे रोकने के लिए कई स्तर से किए जा रहे सरकारी प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं।

5300 मेगावाट की बिजली परियोजनाओं पर ग्रहण

इससे सबक लेते हुए सरकार ने अब इस काम में सहयोग के लिए समाज को भी शामिल करने का निर्णय लिया है।

इस क्रम में अहिंसा मैसेंजर तैनात की जाएंगी, जो महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के प्रति समाज को जागरूक करेंगी।

यूं तो यह योजना केंद्र की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मूल अवधारणा पर आधारित है। केंद्र से ही आए दिशा-निर्देशों के बाद प्रदेश सरकार ने भी अहिंसा मैसेंजरों की तैनाती की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन


इसका जिम्मा महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को सौंपा गया है। इन मैसेंजरों को सरकार प्रशिक्षित करेगी।

बाद में यही अहिंसा मैसेंजर महिला हिंसा के खिलाफ जमीनी स्तर पर काम करेंगी।

प्रदेश में यह योजना आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायती राज संस्थान, सबला आदि के माध्यम से लागू की जाएगी। अहिंसा मैसेंजर उन महिलाओं को जागरूक करेंगी जो हिंसा का शिकार होती हैं।
विज्ञापन


उन्हें यह बताया जाएगा कि यदि आप इसी तरह चुप रहेंगी तो हिंसा बढ़ती रहेगी। जरूरत पड़ने पर अहिंसा मैसेंजर उन्हें कानूनी मदद भी दिलाएंगी।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें