फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए फायदेमंद हैं कृषि विधेयक : पद्मश्री रामसरन वर्मा

Wed, 23 Sep 2020 10:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रामसरन वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी को केले का गुच्छ सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाराबंकी के प्रगतिशील किसान पद्मश्री रामसरन वर्मा का कहना है कि संसद से पारित कृषि विधेयक किसानों के लिए फायदेमंद हैं। किसान अभी अपना माल बेच नहीं सकते थे। विधेयक पास होने से बंदिश खत्म हो गई है। अब कोई भी किसान जहां चाहे अपना उत्पाद बेच सकता है। कोई मंडी शुल्क नहीं, कोई रुकावट नहीं। एक तरह से किसान को सरकार ने बिचौलियों से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


रामसरन वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट करने के बाद ये बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ-साथ उपभोक्ता को भी इसका फायदा मिलेगा। बिचौलियों के न होने से उन्हें कृषि उत्पाद सस्ते दाम में उपलब्ध होंगे। कृषि विधेयक हर तरह से किसान के हित में हैं। न एमएसपी खत्म किया गया है और न मंडी। बल्कि किसानों को सहूलियतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें