फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एएमसी स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली 6 फरवरी से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ सहित 13 जिलों के 13000 अभ्यर्थी दिखाएंगे दमखम
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। छावनी स्थित आर्मी मेडिकर कोर(एएमसी) के स्टेडियम में छह फरवरी से अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली 20 फरवरी तक चलेगी। इसमें 13 जिलों के 13,000 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इन अभ्यर्थियों ने गत वर्ष जुलाई में हुई लिखित परीक्षा पास की है।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि एएमसी स्टेडियम में अग्निवीर जनरल ड्यूटी(जीडी), अग्निवीर(टेक्निकल), अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल और अग्निवीर(ट्रेड्समैन) श्रेणियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को रात दो बजे तक एएमसी सेंटर और कॉलेज स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा। यह रैली उत्तर प्रदेश की छठी रैली होगी। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस लखनऊ के तहत उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के लगभग तेरह हजार शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी इस रैली में भाग लेंगे। उन सभी अभ्यर्थियों को अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा पास की है। रैली में औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा पास की है, उन्हें रैली के लिए अपने रजिस्टर्ड ईमेल पर एडमिट कार्ड भेजे गए हैं। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें। अभ्यर्थियों को दलालों से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


यह है शेड्यूल
6 फरवरीः 13 जिलों की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन(कक्षा 8वीं और 10वीं पास) की रैली।

7 फरवरीः  सभी 13 जिलों की तहसीलों के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल की रैली।

8 फरवरीः औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा और लखनऊ के अंतर्गत सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर टेक्निकल भर्ती रैली।

9 फ़रवरीः बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर नगर, महोबा और फ़तेहपुर के अंतर्गत सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर टेक्निकल भर्ती रैली।

10 फरवरीः कानपुर नगर जिले के अंतर्गत कानपुर, घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी(जीडी) रैली।

11 फ़रवरीः फ़तेहपुर जिले के अंतर्गत बिंदकी, फ़तेहपुर और खागा तहसीलों के लिए और लखनऊ के मलिहाबाद, बीकेटी, लखनऊ, मोहनलालगंज और सरोजिनीनगर के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी(जीडी) रैली।

12 फरवरीः  चित्रकूट जिले के अंतर्गत कर्वी, मऊ, मानिकपुर और राजापुर और कानपुर देहात जिले के तहत रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा, मैथा और भोगनीपुर की तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी(जीडी) रैली।

13 फरवरीः हमीरपुर जिले के अंतर्गत आने वाली तहसील हमीरपुर, राठ, सेरीला और मौदहा तथा उन्नाव जिले के तहत आने वाली सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर और बांगरमऊ के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी रैली।

14 फरवरीः गोंडा के अंतर्गत गोंडा, तरबगंज, मनकापुर और कर्नलगंज तथा बांदा जिले के अंतर्गत बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी और पैलानी तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी(जीडी) रैली।

15 फरवरीः कन्नौज के अंतर्गत छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा और हसेरन और महोबा जिले के अंतर्गत कुलपहाड़, चरखारी और महोबा की तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी(जीडी) रैली।
विज्ञापन


16 फरवरीः औरैया जिले की बिधूना, औरैया और अजीतमाल तहसीलों और बाराबंकी जिले के फतेहपुर, रामनगर, नवाबगंज, सिरसाउली, गौसपुर, रामसनेहीघाट और हैदरगढ़ के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी रैली।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें