फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अदालती आदेश के बाद डालीबाग संपत्ति का कब्जा लेने पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी और बेटियां

Wed, 02 Sep 2026 01:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

डालीबाग स्थित संपत्ति पूर्व में मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी के परिवार से जुड़ी होने के कारण कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रशासन के नियंत्रण में थी। कोर्ट के ताजा आदेश के बाद नगर निगम की टीम ने कागजी और प्रशासनिक कार्रवाई पूरी कराते हुए कब्जा हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संपत्ति पर कब्जा लेने पहुंचे अफजाल अंसारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ हजरतगंज क्षेत्र के डालीबाग स्थित विवादित संपत्ति पर कानूनी कब्जा प्राप्त करने के लिए सांसद अफजाल अंसारी अपनी दोनों बेटियों के साथ मौके पर पहुंचे। अदालत से पक्ष में फैसला आने के बाद वे नगर निगम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में संपत्ति का भौतिक कब्जा लेने पहुंचे।

विज्ञापन


यह संपत्ति पूर्व में मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी के परिवार से जुड़ी होने के कारण कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रशासन के नियंत्रण में थी। कोर्ट के ताजा आदेश के बाद नगर निगम की टीम ने कागजी और प्रशासनिक कार्रवाई पूरी कराते हुए कब्जा हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कब्जा प्राप्त करने के लिए सांसद अफजाल अंसारी अपनी दोनों बेटियों के साथ मौके पर पहुंचे।

बिल्डिंग का गेट पहले डालीबाग की ओर वाली सड़क की ओर था। अब यह गेट एलडीए की ओर से बनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना की बाउंड्री से बंद हो गया है। ऐसे में अब 1090 की ओर वाली बंधा वाली  रोड की ओर से बिल्डिंग का कब्जा देने के लिए नगर निगम की टीम  लगी हुई है।
विज्ञापन


गेट के सामने कुछ कूड़ा जमा है। उसको साफ किया जा रहा है। यह बिल्डिंग गाजीपुर प्रशासन ने सील कर नगर निगम को रखरखाव के लिए सुपुर्द की थी जिसे अब वहां के डीएम के आदेश के बाद नगर निगम की टीम चाबी देने आई है। टीम में नगर निगम के नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार और लेखपाल शामिल हैं।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें