फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए बसपा सांसद अफजाल अंसारी

Mon, 17 Jan 2022 06:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सांसद अफजाल अंसारी का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी।
विज्ञापन
बसपा के सांसद अफजाल अंसारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद अफजाल अंसारी को लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी जांच कराई जा रही है। आंतों में रुकावट और फेफड़े में संक्रमण है। गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को सप्ताहभर से समस्या थी। हालत गंभीर होने पर सोमवार सुबह उन्हें मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। हास्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डा. राकेश कपूर ने बताया कि सांसद के आंतों में रुकावट की समस्या है। फेफड़े में भी संक्रमण है। चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। कुछ जांचें कराई गई हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को तय किया जाएगा। अभी सर्जरी जैसी जरूरत नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें