लखनऊ। नगर निगम ने करीब दो माह पहले सरोजनीनगर तहसील में आने वाले नटकुर गांव में सरकारी जमीन पर प्राॅपर्टी डीलरों ने फिर से कब्जा कर लिया। इसे बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया। प्राॅपर्टी डीलर पर एफआईआर व लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बिजनौर गांव में करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की दो बीघा जमीन से भी प्राॅपर्टी डीलरों का अवैध कब्जा हटाया गया। नगर निगम के नायब तहसीलदार नीरज कटियार ने बताया कि नटकुर गांव में कब्जा हटाने के बाद भी दोबारा करीब एक हजार वर्ग फीट जमीन पर सड़क बनाने के लिए कब्जा किए जाने को लेकर लेखपाल संदीप यादव की भूमिका संदिग्ध है। इसकी जांच होगी। शुक्रवार को प्राॅपर्टी डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।