फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दिन राहत के बाद आज फिर करवट लेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दो दिन खिली धूप और तापमान में वृद्धि की वजह से मिली राहत सोमवार को फिर करवट ले सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के साथ सोमवार को ठंड का असर बढ़ेगा। पछुआ भी सिहरन बढ़ा सकती है। सुबह हल्के कोहरे के आसार हैं। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड का अहसास रहेगा।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से घने कोहरे की परत छंटने के बाद पिछले तीन-चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के खत्म होने की वजह से फिर तापमान में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं।
पिछले पांच दिनों के दौरान तापमान के उतार-चढ़ाव की बात करें तो 6 जनवरी को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया था जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए 11 जनवरी को 23.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से बढ़कर 11 जनवरी को 8.5 डिग्री हो चुका था। अब इस तापमान में सोमवार से गिरावट आने के आसार जताते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तापमान में इस तरह दिखा बदलाव

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

11 जनवरी 23.5 डिग्री 8.5
10 जनवरी - 22.8 डिग्री 6.6 डिग्री

9 जनवरी 18 6.2

8 जनवरी 16.9 6.4

7 जनवरी 16.6 9.6

6 जनवरी 14.8 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें