फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटे के बाद पिता ने भी तोड़ा दम

Fri, 19 Dec 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हमजा व शकील की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में 11 दिसंबर को ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाराबंकी के देवा निवासी सलीम की मौत हो गई। हादसे में उनके छह साल के बेटे हमजा की उसी दिन मौत हो गई थी। हादसे में उनकी पत्नी व बेटा अल्तमश भी घायल हुए थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि सलीम खेती-किसानी करते थे। कुछ दिन पहले वह पत्नी व दो बेटों के साथ साढ़ू के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदिरानगर स्थित चंदन गांव आए थे। 11 दिसंबर की रात वे सभी एक बाइक से लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे इंदिरानगर स्थित बजरंग चौराहे पर उनकी बाइक सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकरा गई थी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में बैठा हमजा छिटक कर दूर जा गिरा। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हेलमेट ने पहने होने के कारण सलीम के सिर पर भी गहरी चोट आ गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। घायल सलीम की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी व बेटे अल्तमश का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सलीम के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज है। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

हमजा व शकील की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें