फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिल्डर की हत्या के बाद किसान पथ से भागे थे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कल्ली पश्चिम में रियल एस्टेट कारोबारी संदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिल सका है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि हमलावर किसान पथ के रास्ते भागे थे। पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इनके जरिये बदमाशों के रूट का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की टीमें बदमाशों का पूर्वांचल कनेक्शन भी खंगाल रही हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक पांच टीमें अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हैं। जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया से बदमाशों के कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। परिजनों ने वर्ष 2011-12 में संदीप का कुछ लोगों से विवाद होने की बात बताई है। इस दिशा में भी पड़ताल चल रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदीप को तीन गोली लगने की पुष्टि हुई है। एक गोली शव के भीतर मिली, जबकि दो आर-पार हो गई थी। पुलिस रंजिश, प्रॉपर्टी और लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका जता रही है।

पुलिस ने किसान पथ पर लगे कैमरे खंगाले हैं। फुटेज में कई जगह बदमाश दिखे हैं, लेकिन कहीं पर भी उन्होंने चेहरे से गमछा या हेलमेट नहीं हटाया है। पुलिस ने जेल में बंद शूटरों को बदमाशों का हुलिया दिखाकर भी पहचान का प्रयास किया। एसटीएफ भी बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मूल रूप से जौनपुर के सिकरारा टिकारी गांव निवासी संदीप सिंह की बुधवार दोपहर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संदीप यहां वृंदावन कॉलोनी में पत्नी प्रीति और बच्चों के साथ रहते थे। बदमाश गोली मारते समय कैमरे में कैद हो गए थे। प्रीति की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। परिजन शव लेकर जौनपुर चले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया है कि दिसंबर में काकोरी में प्लॉटिंग को लेकर विवाद हो गया था। संदीप ने तब दिनेश यादव, शिवपाल यादव, मनीष यादव और चंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें