फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मारपीट के बाद घर पर पथराव, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के बल सिंह खेड़ा निवासी राम कुंवर ने गांव के दिलीप यादव और उसके साथियों पर बेटे विनय से मारपीट व घर पर पथराव, फायरिंग करने का आरोप लगाया है। राम कुंवर का कहना है कि विनय पत्नी के साथ बच्चे की दवा लेकर सोमवार रात 12 बजे संजीवनी हॉस्पिटल से कार में लौट रहा था। नहर से गांव की ओर मुड़ते ही साथियों के संग कार में सवार दिलीप ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। विनय से मारपीट करने के साथ उसकी सोने की चेन लूट ली। उसकी पत्नी से भी अभद्रता की।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद दिलीप परिवार के लोगों के साथ घर पहुंचा और पत्थर चलाने के साथ अवैध तमंचे से फायरिंग की। बिजनौर प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम का कहना है कि पता चला है कि दोनों पक्षों में खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें