फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फजीहत के बाद दो अस्पतालों पर जुर्माने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। फजीहत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दुबग्गा इलाके में बिना पंजीकरण संचालित दो निजी अस्पतालों पर जुर्माने की संस्तुति की है, जबकि आठ अन्य अस्पतालों को दोबारा नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. एपी सिंह और डॉ. संदीप सिंह की टीम ने 17 फरवरी को दुबग्गा के 10 अस्पतालों में औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान मां वैष्णो और इम्पल्स हॉस्पिटल बिना लाइसेंस संचालित पाए गए। इन सभी 10 अस्पतालों में एक भी कुशल विशेषज्ञ या एमबीबीएस डॉक्टर भी नहीं था।

डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी सिंह ने बताया कि मां वैष्णो और इम्पल्स हॉस्पिटल पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अन्य आठ अस्पतालों को पहले जारी किए गए नोटिस और स्पष्टीकरण का कोई जवाब नहीं देने पर शुक्रवार को दोबारा नोटिस थमाया गया है। यदि निर्धारित समय में मानक पूरे नहीं किए गए और संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो इन अस्पतालों के संचालन पर तत्काल रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें