फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टक्कर के बाद डीसीएम में फंसी बाइक, घिसटते चले गए सवार, एक की मौत

Tue, 28 Apr 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रशांत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही चीनी लदी डीसीएम से टकरा गई। बाइक सवार दो लोग डीसीएम में फंसकर दो सौ मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सोबरन सिंह के अनुसार, माधवपुर निवासी अमन की रविवार को शादी थी। उनकी बरात बाराबंकी के देवा गई थी। अमन के भाई वीरपाल भी बरात में शामिल होने के लिए बाइक से इटौंजा के शिवरी निवासी साथी प्रशांत सिंह (25) के साथ गए थे। सोमवार सुबह दोनों घर लौट रहे थे। बाइक बिना हेलमेट पहने प्रशांत चला रहे थे, जिसकी रफ्तार तेज थे। सुबह करीब सात बजे इटौंजा स्थित सोनारन पुरवा गांव के पास सामने से आ रही चीनी लदी डीसीएम से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों बाइक के साथ डीसीएम में फंस गए।
रोकने के बजाय आरोपी ने रफ्तार बढ़ा दी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी चालक ने डीसीएम रोकने के बजाय उसकी गति बढ़ा दी। राहगीर चिल्लाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका। महोना चौकी के पास आरोपी ने डीसीएम रोक दी और वहां से भाग निकला। चौकी के पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से दोनों को बहार निकाला, लेकिन तब तक प्रशांत की मौत हो चुकी थी। वहीं, वीरपाल की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


मातम में बदलीं खुशियां
सोमवार सुबह घर पर अमन की बरात आने पर खुशियां मनाई जा रही थीं, जो हादसे की खबर मिलने पर मातम में बदल गईं। घरवाले आननफानन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उधर, प्रशांत की मौत की खबर सुनते ही उनके डाला चालक पिता उदय भान सिंह की हालत बिगड़ गई। पत्नी और परिवार के अन्य लोगों में चीख-पुकार मच गई। प्रशांत के चचेरे भाई ने बताया कि भाई दिल्ली स्थित खिलौना फैक्टरी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था।

प्रशांत की फाइल फोटो।

प्रशांत की फाइल फोटो।

प्रशांत की फाइल फोटो।

प्रशांत की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें