फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोक के बाद अंसल टाउनशिप में कंसोर्सियम बेच रहा जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल की सुशांत गोल्फ सिटी टाउनशिप पर रिसीवर बैठाने के बाद बाद भी चार महीने में कंपनी के कंसोर्सियम ने 20 बीघा जमीन बेच डाली। इससे पहले कंसोर्सियम 580 बीघा जमीन बेच चुके हैं। अब रिसीवर के प्राधिकारी इसे अवैध बताते हुए बेची गई जमीन पर हुई प्लाॅटिंग ध्वस्त करने और रजिस्ट्री निरस्त करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की ओर से नियुक्त रिसीवर नवनीत गुप्ता के अधिकृत प्राधिकारी प्रभात भारद्वाज ने बताया कि एनसीएलटी की ओर से 25 फरवरी को अंसल को दिवालिया घोषित करने करने के बाद रिसीवर बैठाया गया है। इसके बाद शहीद पथ स्थित अंसल हाईटेक टाउनशिप की निगरानी की जिम्मेदार रिसीवर को दी गई है। उसके बाद भी कंपनी के कंसोर्सियम अवैध रूप से जमीन बेच रहे हैं। यह अब तक करीब 600 बीघा जमीन बेच चुके हैं, जिसमें 20 बीघा जमीन एनसीएलटी का आदेश आने के बाद बेची गई है।
रिसीवर का कहना है कि अंसल की टाउनशिप प्रदेश सरकार की हाईटेक नीति के अधीन विकसित की जा रही है। इसकी नोडल एजेंसी एलडीए है। वहां से बिना अनुमति और मानचित्र पास कराए काॅलोनी में निर्माण और जमीन की बिक्री कंसोर्सियम नहीं कर सकता। ऐसे में समस्त अवैध प्लॉटिंग व निर्माण यूपी नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के प्रावधानों के तहत ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही अवैध प्लाटिंग व निर्माण को एनसीएलटी के आदेश की अवहेलना माना जाएगा और जो जमीन की खरीद -बिक्री की गई है उसे निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें