फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: डिप्टी सीएम केशव का तंज, कुछ समय बाद कांग्रेस में सिर्फ राहुल, सोनिया और प्रियंका ही बचेंगे

Sat, 27 Aug 2022 02:11 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब तक बहुत सारे नेता कांग्रेस से आजाद हो गए। एक वो दिन भी आएगा जब कांग्रेस में सिर्फ राहुल, सोनिया और प्रियंका ही बचेंगे।
 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वह जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा थे। उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके व्यवहार को बचकाना कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल वरिष्ठ नेताओं से सलाह नहीं लेते हैं और पार्टी के ज्यादातर फैसले गार्ड व पीए लेते हैं।

विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुछ समय बाद वो दिन भी आएगा जब कांग्रेस में सिर्फ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ही रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक बहुत सारे लोग कांग्रेस छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें