फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती का पांच साल तक यौन शोषण कर दूसरी लड़की से कर ली शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के एक गांव की युवती ने दुकानदार दीपक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी ने गुपचुप ढंग से दूसरी लड़की से शादी कर ली। युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी, उसके भाइयों व मां ने मारपीट की। पीड़िता ने मोहनलालगंज थाने में दीपक पर यौन शोषण व उसके भाई और मां पर मारपीट व धमकाने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दीपक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती के अनुसार, पांच साल पहले दीपक ने उसे प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। तीन माह पहले दीपक ने चुपके से दूसरी युवती से शादी कर ली। इसका पता चलने पर चलने पर पीड़िता ने विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर गत 30 मई की रात दुकानदार ने युवती को फोन कर बहाने से घर बुलाया। युवती वहां पहुंची तो आरोपी के भाई पड्डू, चड्डू, बऊवा व मां किरन ने उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को युवती ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें