फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विरोध के बाद उदयगंज में बंद हुई शराब की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उदयगंज स्थित डायमंड टावर अपार्टमेंट के पास खुल रही शराब की दुकान को व्यापारियों व स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार को बंद करा दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों व अपार्टमेंट के निवासियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। मामला गरमाता देख जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर, जिला आबकारी अधिकारी व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। अधिकारियों ने पाया कि संबंधित दुकान का आवंटन सदर रेलवे क्रॉसिंग के पास है। ठेकेदार दुकान गलत तरीके से गलत जगह पर खोल रहा है। विरोध के चलते एसडीएम सदर ने दुकान को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद दुकान बंद करा दी गई। दुकानदार ने सामान भी हटा लिया।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि राघवेंद्र शुक्ला व जिला प्रशासन का आभार जताया। महिलाओं ने मिठाइयां भी बांटीं। विरोध प्रदर्शन में आशीष गुप्ता, मोहम्मद अफजल, अविनाश त्रिपाठी, अशोक शाह, संजय कुमार, सचिन केसरवानी, सुमित्रा केसरवानी, मनोरमा मिश्रा, सुनीता चंद्रा, नीलम साहू, मोहिनी सक्सेना, रश्मि जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें