फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक साल बाद मिला बीबीएयू को नया स्थायी कुलपति

विज्ञापन
प्रो. राजकुमार मित्तल।
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) को बुधवार को करीब एक साल बाद नया कुलपति मिल गया। केंद्रीय उच्च शिक्षा विभाग दिल्ली ने गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के प्रो. राजकुमार मित्तल को यह जिम्मेदारी दी है। वह कार्यभार ग्रहण करने के दिन से लेकर अगले पांच वर्ष तक के लिए पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन

बीबीएयू के पूर्व कुलपति प्रो. संजय सिंह को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 3 मार्च 2024 को डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय का कुलपति बना दिया था। इसके बाद से विश्वविद्यालय कार्यवाहक कुलपति के सहारे चल रहा था। प्रो. संजय के बाद प्रो. एनएमपी वर्मा को चार्ज दिया गया था। इसके बाद से अभी तक प्रो. एसके द्विवेदी कुलपति की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन

नए कुलपति के सामने ये चुनौतियां
- ए डबल प्लस की रैंकिंग बनाए रखना
- एकेडमिक व्यवस्था बेहतर रखना
- रजिस्ट्रार विवाद को सुलझाना
- विश्वविद्यालय में शांति व्यवस्था कायम रखना
- प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार करना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें