फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ दिन करें इंतजार, घर पहुंचेगा वोटर आई कार्ड

Mon, 31 Mar 2014 08:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता चौपाल में नया वोटर बनने का आवेदन करने वाले मतदाताओं के रंगीन वोटर कार्ड अब रविवार 30 मार्च को वितरित नहीं होंगे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं रविवार को प्रस्तावित मतदाता चौपाल का आयोजन भी नहीं होगा।

31 जनवरी के बाद वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरने वाले मतदाताओं के रंगीन वोटर आईडी कार्ड अब लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बाद बीएलओ घरों पर जाकर वितरित करेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन राजेश कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि 31 जनवरी के बाद वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वाले 80 हजार से अधिक नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो गए हैं।
विज्ञापन


इच्छुक मतदाता 30 मार्च रविवार को संबंधित विधानसभा के बीआरसी केंद्रों पर जाकर मौजूद बीएलओ व आरओ के माध्यम से वोटर लिस्ट में अपना नाम व क्रमांक देख सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अब मतदान केंद्रों में रविवार को कोई मतदान चौपाल आयोजित नहीं होगी।

हालांकि वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने से चूके मतदाता संबंधित बीआरसी केंद्र पर जाकर फार्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

तैयार वोटर आईडी कार्डों को अब नौ अप्रैल के बाद बीएलओ के माध्यम से घरों में वितरित कराया जाएगा।

एडीएम प्रशासन ने बताया कि 31 जनवरी के बाद वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वाले नए मतदाता रविवार को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के बीआरसी केंद्रों पर जाकर तैयार मतदाता सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें