फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूटी, ऑटो में टक्कर मारने के बाद कार सवार ने कुत्ते को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग में शनिवार रात नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी व ऑटो में टक्कर मारने के बाद कुत्ते को कुचल दिया। स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चालक व तीन अन्य सवार कार छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि पारा थानाक्षेत्र स्थित विक्रमनगर निवासी सागर गुप्ता के अनुसार वह 13 दिसंबर की रात 10:30 बजे चारबाग से आलमबाग की तरफ स्कूटी से आ रहे थे। आरोप है कि कार (यूपी 32एफसी6133) के चालक ने पीछे से उनकी स्कूटी व ऑटो में टक्कर मारने के बाद एक कुत्ते को कुचल दिया। घायल सागर के अनुसार कार सवार चारों लोग नशे में थे। आरोपी दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। सागर गुप्ता की शिकायत पर सोमवार को गाड़ी के नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें