फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लिफ्ट देने के बाद कार में छात्रा से परिचित ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार, कोचिंग छोड़ने के बहाने बैठाया था

Thu, 24 Jul 2025 08:56 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में छात्रा को कोचिंग छोड़ने के बहाने से एक परिचित ने छेड़छाड़ की। मामले में पिता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोचिंग जा रही 20 वर्षीय छात्रा से कार में लिफ्ट देने के बहाने उसके परिचित पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बुधवार को छात्रा के पिता ने आरोपी सरोजनीनगर के आजाद नगर कॉलोनी निवासी टीके सिंह के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


छात्रा के पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनके मुताबिक बेटी सरकारी नौकरी के लिए बंथरा स्थित कोचिंग में पढ़ती है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे रोज की तरह वह कोचिंग जा रही थी। घर से थोड़ी दूर कानपुर रोड पर कार सवार टीके सिंह उसको मिला। उसने उसे कार से कोचिंग तक छोड़ने की बात कर उसे कार में बैठा लिया। आरोप है कि टीके सिंह चलती कार में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाने की धमकी दी। इस पर आरोपी ने कार रोक दी और छात्रा को उतार दिया। सूत्र बताते हैं कि पहले दोनों पक्षों में बातचीत हुई, पर कोई नतीजा नहीं निकला। बुधवार सुबह छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर टीके सिंह को गिरफ्तार करते हुए घटना में इस्तेमाल की गई उसकी कार को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें