फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिता के बाद बेटी को भी मिला पद्मश्री सम्मान

विज्ञापन
केजीएमयू की कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद 
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने पिता डॉ. नित्यानंद की तरह पद्मश्री पुरस्कार हासिल करके लखनऊ का नाम रोशन किया है। डॉ. सोनिया गर्भनिरोधक दवा सहेली के जनक और केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान के मशहूर वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. नित्यानंद की बेटी हैं। प्रो. सोनिया नित्यानंद के नाम एसजीपीजीआई में हिमेटोलॉजी विभाग शुरू करने की बड़ी उपलब्धि भी है।
विज्ञापन


प्रो. सोनिया ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर सभी का आभार जताया है। वे प्रो. सरोज चूड़ामणि के बाद केजीएमयू की बागडोर संभालने वाली दूसरी महिला कुलपति हैं। इससे पहले वे लोहिया संस्थान की निदेशक भी रह चुकी हैं। प्रो. सोनिया ने पढ़ाई केजीएमयू से ही की है।



इस समय वे मूलरूप से एसजीपीजीआई में हिमेटोलॉजी विभाग की शिक्षक हैं। पद्मश्री के लिए उनका चयन होने पर केजीएमयू, लोहिया संस्थान के साथ ही एसजीपीजीआई में भी खुशी की लहर है। केजीएमयू में उन्हें सर्वश्रेष्ठ मेडिकल विद्यार्थी के रूप में चांसलर पदक भी दिया था। उन्हें बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से वर्ष 2003-04 के लिए राष्ट्रीय जैव विज्ञान कॅरियर पुरस्कार, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की ओर से यंग वैज्ञानिक पुरस्कार, एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया, डॉ. जेसी पटेल, डॉ. बीसी मेहता पुरस्कार और डॉ. एनएन गुप्ता स्वर्ण पदक भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें