फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव गृह ने कर्मचारियों को दी बधाई

Tue, 13 May 2014 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में लोक सभा चुनाव के सभी चरण शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्त ने सूबे के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिस तरह दिन-रात कर ड्यूटी दी, वह सराहनीय है।

चुनाव के सभी चरणों में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया और जिन्होंने आचार संहिता के विपरीत काम किया उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए।
कहा कि प्रदेश में पिछले दो महीनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अवैध असलहों, कारतूसों, विस्फोटकों, अवैध शराब, ब्लैक मनी आदि की धर पकड़ तो की गई।
विज्ञापन


साथ ही बड़े पैमाने पर असामाजिक तत्व व ऐसे लोग जिनके द्वारा चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाए जाने का अंदेशा था, उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें