फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बॉलीवुड गीतों के बाद शास्त्रीय संगीत ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग स्थित बायोस्कोप में शनिवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें दो अलग-अलग संगीत विधाओं से जुड़े कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। शुरुआत गायक नेहा मिश्रा ने बॉलीवुड के सदाबहार गीतों और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों के साथ की। वहीं, शास्त्रीय गायक कुणाल वर्मा की शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने राग रागेश्री और राग सोहनी जैसे राग प्रस्तुत किए। इसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई और सौंदर्य की झलक देखने को मिली। तबले पर गौरव बनर्जी, हारमोनियम पर प्रशांत त्रिपाठी तथा तानपुरे पर नरसिंह मौर्य और रशिका लाल ने कलाकारों का साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें