गायन और नृत्य में दिखी भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक
लखनऊ। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को व्हाइट स्वान आर्ट संस्था और उप्र मेट्रो की ओर से सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली। शुभारंभ संस्था की संस्थापक डॉ. अंजली निगम ने तानपुरे की मधुर ध्वनि एवं राग की प्रस्तुति से की। इसके बाद लखनऊ, वाराणसी एवं दिल्ली के कलाकारों की कला प्रदर्शनी ने शांति, सह-अस्तित्व, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों में जगजीता, अमन शर्मा, रोली ने गायन प्रस्तुत किया। वहीं, रुनझुन एवं श्वेता गुप्ता ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इतिहासकार डॉ. रवि भट्ट ने भारतीय परंपराओं पर प्रकाश डाला। डॉ. लालीप्रिया ने केले, जूट, मल्बरी एवं अन्य प्राकृतिक स्रोतों से निर्मित टिकाऊ वस्त्रों की जानकारी दी।
गायन और नृत्य में दिखी भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक
गायन और नृत्य में दिखी भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक
गायन और नृत्य में दिखी भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक