फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Fri, 13 Feb 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
मलिहाबाद। पति से झगड़े के बाद चंद्रावती (48) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रहीमाबाद थाने के कार्यवाहक प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक जालामऊ गांव निवासी चंद्रावती का पति राजेश से शराब पीने को लेकर झगड़ा होता था। बुधवार देर रात भी पति के शराब पीने पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद चंद्रावती देर रात जालामऊ गांव के पास दो सौ मीटर दूरी पर स्थित रेलवे लाइन पर पहुंचीं और हरदोई की तरफ से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़े इकट्ठे करके पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। चंद्रावती के तीन बेटे और एक बेटी है। चंद्रावती पैरों से दिव्यांग थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें