फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने नहर में कूदकर दी जान

Thu, 23 Oct 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के कल्ली पश्चिम निवासी बबलू शर्मा (26) ने पत्नी से विवाद के बाद शनिवार को चिनहट स्थित इंदिरा नहर में कूदकर जान दे दी। रविवार दोपहर उनका शव नहर से बरामद किया गया। घटना के वक्त बबलू ने पत्नी पूजा को कुछ दूरी पर बाइक से उतार दिया था।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मूल रूप बाराबंकी के धारूपुर असंधरा निवासी बढ़ई बबलू शर्मा की पांच माह पहले बाराबंकी दरियाबाद निवासी पूजा से शादी हुई थी। बबलू के मौसा श्रीकांत के मुताबिक अक्सर दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद बबलू पूजा को बाइक से मायके छोड़ने के लिए घर से निकला। चिनहट स्थित इंदिरा नहर पहुंचने पर बबलू ने पत्नी को बाइक से उतार दिया और कुछ दूर आगे जाकर बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। थोड़ी देर बाद पूजा जब पति को तलाशते हुए मौके पर पहुंची तो बाइक व अन्य सामान नहर किनारे मिला। पूजा ने घटना की सूचना परिवार को दी। परिवार के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू की। 24 घंटे की तलाश के बाद रविवार शाम बबलू का शव इंदिरा नहर से बरामद किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बबलू के घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें