फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 110 दिनों में संक्रमण के सबसे कम केस, 13 दिन बाद कोई मौत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में शुक्रवार को 110 दिन बाद सबसे कम 13 नए मामले मिले। इससे पहले सात मार्च को नौ मरीज मिले थे।
विज्ञापन

राहत देने वाली खबर यह भी रही कि 13 दिन बाद ऐसा मौका आया जब कोई मौत रिकॉर्ड नहीं हुई। इससे पहले 12 जून को ऐसी स्थिति थी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेथ ऑडिट होने की वजह से भी पिछले दस दिन से मौत की संख्या दहाई में रह रही थी। अब इसमें भी कमी आ गई है।
शुक्रवार को 18 मरीजों ने वायरस को मात दी। अब तक कुल 2,35,336 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। अब सक्रिय मामले 276 रह गए हैं।
ब्लैक फंगस के सात नए मरीज, दो डिस्चार्ज
राजधानी में शुक्रवार को ब्लैक फंगस के सात नए मरीज भर्ती हुए। सभी मरीज किंग जॉर्ज चिकित्सा विवि में भर्ती किए गए। पिछले 24 घंटे में महाराजगंज निवासी 45 वर्षीय पुरुष की मौत हुई जबकि दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। केजीएमयू में अब तक 465 मरीज भर्ती किये जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें