फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान- नीदरलैंड मैच: इकाना की लो स्कोरिंग पिच बनी चुनौती, टॉस जीतकर बैटिंग करना चाहेंगी दोनों टीमें

Fri, 03 Nov 2023 07:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुकाबले से पूर्व हुई पत्रकार वार्ता में अफगानिस्तान के कोच एवं इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने कहा विश्वकप के सेमीफाइनल में खेलने से पहले हमको शानदार खेल का प्रदर्शन करना होगा। 
विज्ञापन
आउटफील्ड की ओस देखते अफगान खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 29 अक्तूबर को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए लो-स्कोरिंग मुकाबले के बाद अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम की पिचें एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। स्टेडियम में 12 अक्तूबर को हुए विश्वकप के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 311 रन को छोड़ दिया जाए तो यहां रन बनाने में बल्लेबाजों के पसीने छूटे जा रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को इकाना स्टेडियम की पिच नंबर पांच की साख दांव पर होगी, जहां अफगानिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन


जीत के लिए हर क्षेत्र में खेलना जरूरी : ट्रॉट
मुकाबले से पूर्व हुई पत्रकार वार्ता में अफगानिस्तान के कोच एवं इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने कहा विश्वकप के सेमीफाइनल में खेलने से पहले हमको शानदार खेल का प्रदर्शन करना होगा। लखनऊ की विकेट और ओस को लेकर अभी पूरा अंदाजा नहीं है मगर जिस तरह से इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने बाद में गेंदबाजी की उससे कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि यहां ओस का कोई बड़ा प्रभाव होगा ऐसे में जोनाथन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकते हैं। अफगान कोच ने कहा कि निश्चित तौर पर पूर्व भारतीय टेस्ट बल्लेबाज अजय जडेजा ने जिस तरह से उनकी टीम की मदद की है उससे हमारे खिलाड़ियों का एकदिवसीय क्रिकेट में काफी सुधार हुआ है। निश्चित तौर पर अजय जडेजा का भारतीय उपमहाद्वीप में शानदार अनुभव रहा है और वह बहुत सीनियर खिलाड़ी रहे हैं, जिससे हमारी टीम को काफी मदद मिल रही है।

हम जीत का हरसंभव प्रयास करेंगे : कोलीन
नीदरलैंड टीम के हरफनमौला खिलाड़ी कोलीन ने बताया कि हमने विश्वकप के दौरान कुछ बहुत अच्छे मैच खेले, जिससे हम हमारी टीम को एक नई पहचान मिली है। टीम की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाजों ने अपनी छाप छोड़ी है। बास वान लीडे ने अपनी तेजी से सभी को प्रभावित किया। साथ ही अन्य युवा गेंदबाज भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, जो हम मजबूत बनाता है। हम किसी भी हाल में यह मुकाबला अफगानिस्तान को आसानी से नहीं जीतने देंगे और अपनी ओर से हरसभंव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


विश्वकप में टीम इंडिया का सबसे कम स्कोर लखनऊ में
विश्वकप में जबर्दस्त फार्म में चल रही टीम इंडिया के लिए लखनऊ का अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा। टीम के बल्लेबाज यहां इंग्लैंड के खिलाफ 229 का आंकड़ा छूने में संघर्ष करते देखे गए। वह तो भला हो रोहित शर्मा (87) और सूर्यकुमार यादव (49) का, जिसकी बदौलत टीम का आंकड़ा इस मुश्किल पिच पर दौ सौ रन के पार पहुंच पाया। जवाब में इंग्लैड के बल्लेबाजों ने शुरुआत में ही घुटने टेक दिए। देखते ही देखते पूरी टीम 129 रन पर लुढ़क गई। यहां कुलदीप यादव ने जिस तरह बटलर को बोल्ड किया था, उसे देखकर कमेंट्रेटर तक हैरान रह गए। यह विकेट देखकर भारतीय खिलाड़ी मन ही मन में खुश होंगे कि उन्होंने बाद में बल्लेबाजी नहीं की, नहीं तो उनका हश्र भी इंग्लैंड की तरह होगा। अब यूपीसीए और इकाना स्टेडियम प्रबंधन की नजरें शुक्रवार को अफगानिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले पर जम गई है कि कहीं यह मुकाबला भी स्टेडियम में हुए अन्य मुकाबलों की तरह लो-स्कोरिंग न रह जाए।
विज्ञापन









 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें