फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धरने पर बैठीं ग्राम प्रधान को अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन

Fri, 06 Feb 2026 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अ​धिवक्ताओं के साथ मलिहाबाद थाने तहरीर देने पहुंची ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
मलिहाबाद। 20 जनवरी से गांव के विकास कार्यों को कराने के लिए धरने पर बैठीं भदेसरमऊ की ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी को बृहस्पतिवार को मलिहाबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त की लड़ाई में प्रधान व उनके पति अधिवक्ता संतोष कुमार के साथ सभी वकील हैं। साथ ही चार फरवरी को धरनास्थल का बैनर फाड़ने व सामान फेंकने वाले लेखपाल व उनके सहयोगियों पर अधिवक्ताओं के साथ प्रधान विजय लक्ष्मी ने मलिहाबाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। प्रधान ने आरोप लगाया कि चार फरवरी को क्षेत्रीय लेखपाल व उनके साथी धरनास्थल पर आकर बैनर फाड़ते हुए उनका बिस्तर समेत सामान तहसील परिसर के बाहर फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि गांव के विकास कार्यों को लेकर राजस्व व अन्य विभाग को एक वर्ष से प्रार्थना पत्र दे रही हैं। मामला गंभीर होता देख बृहस्पतिवार को एसडीएम समस्याओं को जानने गांव पहुंचे। उन्होंने एक हफ्ते में निस्तारण कराने की बात कही है।

अधिवक्ताओं के साथ मलिहाबाद थाने तहरीर देने पहुंची ग्राम प्रधान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें