फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ता के ड्राइवर पर हमला, एक गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सौरभ कुमार वर्मा ने वजीरगंज थाने में उनके ड्राइवर पर हमला करने की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अलीगंज निवासी अधिवक्ता के मुताबिक तीन अक्तूबर की शाम उनका ड्राइवर कुणाल पटेल गाड़ी लेकर उनके पास आ रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पहले से घात लगाए अनुज तिवारी, आर्यमान सिंह, दिबित, शुभम, अभीजीत और 7-8 अन्य अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने दरवाजा खोलकर कुणाली पर हमला कर दिया। अनुज तिवारी ने कुणाल को जान से मारने की नीयत से अंगोछे से गला दबा दिया। आरोप है कि कुणाल के शोर मचाने पर आर्यमान सिंह ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की नियत से गोली चलाई, जो मिस हो गई। शोरगुल सुनकर लोगों के जमा होने पर हमलावर धमकी देकर भाग निकले। इस दौरान आरोपियों ने गाड़ी में रखे 46 हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने मौके से अनुज तिवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाइक भी कब्जे में ली है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। हमलावरों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें