फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहन से विवाद के बाद अधिवक्ता ने खुद को मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-ई निवासी अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार रात बहन से विवाद के बाद खुद को अवैध पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या की थी। इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आई है। फिलहाल घरवालों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वहीं शुक्रवार को घरवालों ने अधिवक्ता का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि अस्पताल में पूछताछ में पता चला कि बुधवार को शैलेंद्र उन्नाव एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनकी मां वहीं थीं। बृहस्पतिवार को वह लौट आए थे। रात करीब 10 बजे वह काम के बाद घर लौटे थे। उस समय में घर में उनकी पत्नी सुधा, बहन शालिनी और ईशा थीं। शैलेंद्र ने पत्नी को खाने के चटनी बनाने की बात कही थी। फिर बहन ईषा कमरे में पहुंचीं और उनका भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ईशा के कमरे से निकलने के बाद शैलेंद्र ने पिस्तौल अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मार ली थी। फायरिंग की आवाज आने पर पत्नी और बहनें कमरे में जब पहुंची तो उन्हें शैलेंद्र खून से लथपथ मिले थे। आनन-फानन उन्होंने पड़ोसियों की मदद से शैलेंद्र को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

कहां से आई पिस्तौल, पुलिस कर रही जांच

इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस पिस्तौल से शैलेंद्र ने खुद की जान ली थी वह अवैध थी। फोरेंसिक टीम ने पिस्तौल कब्जे में ली है। फिलहाल घरवाले नहीं बता पाए कि शैलेंद्र के पास पिस्तौल कहां से आई। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है। घरवालों के तहरीर देने और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें