फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोर्ट परिसर में इंस्पेक्टर से अधिवक्ता ने की बदसलूकी

Sun, 06 Sep 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल कोर्ट में शनिवार को सरकारी काम से पहुंचे इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय से अधिवक्ता केएम मिश्रा ने बदसलूकी की। इंस्पेक्टर ने आरोपी अधिवक्ता और उसके दो साथियों के खिलाफ वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के अनुसार, वह अपने हमराह दरोगा विवेक वर्मा और कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र तिवारी के साथ कस्टम कोर्ट रिमांड लेने पहुंचे थे। तभी अधिवक्ता केएम मिश्रा ने दो साथियों के साथ उन्हें धमकाया। अधिवक्ता ने इंस्पेक्टर पर उसका मुकदमा न लिखने और काम न करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर ने गलत काम करने से मना किया तो अधिवक्ता आग बबूला हो गया। उसने इंस्पेक्टर को ठीक करने और कचहरी में न आने देने की धमकी दी। करीब डेढ़ घंटे तक आरोपी कोर्ट परिसर में चिल्लाकर इंस्पेक्टर का अपमान करता रहा।
इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस को उसके कर्तव्य का पालन करने से रोकने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, उन्हें डराने और धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें