काकोरी। कस्बे में 22 मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता जीशान अली (29) ने इलाज के दौरान बुधवार देर रात दम तोड़ दिया।
चौकी इंचार्ज शैलेंद्र गुप्ता के अनुसार ठाकुरगंज के कैम्पल रोड निवासी भाई आरिफ के अनुसार ईद के दिन जीशान अपने चार दोस्तों के साथ कार से ताजमहल व फतेहपुर सीकरी घूमने गए थे। लौटते समय किसान पथ पर उदित खेड़ा गांव के पास चलते ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित कार घुस गई थी। हादसे में मोहम्मद फैजल की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं जीशान, उजैफा, नूर और जीशान लाला गंभीर रूप से सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिजनों ने बताया जीशान सिविल कोर्ट में अधिवक्ता थे। परिवार में पिता रऊफ लाला, मां चांद बानो और तीन भाई हैं, जिनमें जीशान दूसरे नंबर पर थे।