फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ता पर चाकू से हमला, 21 हजार रुपये लूटे

Sun, 31 May 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में अधिवक्ता सचिन कुमार पर चाकू से हमला कर 21 हजार आठ सौ रुपये लूट लिए गए। यह घटना 27 मई की रात करीब 9:30 बजे हुई।
विज्ञापन

सचिन मूलरूप से अंबेडकरनगर के आलापुर के रहने वाले और वर्तमान में इंदिरानगर के जरहरा में रहते हैं। सचिन के अनुसार, वह पीजीआई से शहीद पथ के रास्ते लौट रहे थे। पुलिस मुख्यालय के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने उनकी कार को रोका। बदमाशों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में रखे रुपये लूटकर आरोपी भाग निकले। उन्होंने अगले दिन थाने में तहरीर दी। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ डकैती की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें