फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैफे में अधिवक्ता पर हॉकी व पिस्तौल की बट से हमला

विज्ञापन
कैफे में बांटी जा रही थी शराब। - फोटो : कैफे में बांटी जा रही थी शराब।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित आइकन कैफे में शराब परोसने का विरोध करने पर अधिवक्ता विवेक सिंह पर हॉकी, डंडे व पिस्तौल की बट से हमला कर दिया गया। हमले का आरोप दबंग ऋषभ राय व उसके साथियों पर लगा है। आरोपियों ने अधिवक्ता के गले की चेन तोड़ने के साथ मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। अधिवक्ता के सिर में चोट लगी है। उन्होंने अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन




मड़ियांव के गायत्रीनगर निवासी अधिवक्ता विवेक सिंह ने बताया कि 14 मई को रात करीब साढ़े 10 बजे अलीगंज स्थित आइकन कैफे गए थे। वहां कुछ लोगों को शराब परोसी जा रही थी। उन्होंने आपत्ति जताई तो शाद अख्तर, हलीम व अन्य लोग उनसे गाली-गलौज करने लगे। बाद में दबंग ऋषभ राय और शीबू राय कुछ साथियों के साथ हॉकी और डंडे लेकर पहुंचे। आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। ऋषभ राय ने पिस्तौल निकालकर उसकी बट से सिर पर वार कर दिया। हमले के दौरान उनकेगले से चेन तोड़ ली गई और मोबाइल तोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि ऋषभ राय, शाद अख्तर, हलीम, शीबू राय और कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट व लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें