फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दर्शन करने आए अधिवक्ता व पिता पर हमला, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर में छह जनवरी को दर्शन करने पहुंचे अधिवक्ता व उनके पिता पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों पर 11 हजार रुपये व अधिवक्ता की कार की चाबी लूटने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर अलीगंज पुलिस ने 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

खुर्रमनगर निवासी अधिवक्ता उत्कर्ष गुप्ता के मुताबिक छह की रात नौ बजे वह 70 वर्षीय पिता उमाशंकर, पत्नी और एक वर्षीय बेटी के साथ पुराना हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर से निकले तो पिता की चप्पल चोरी होने का पता चला।

आरोप है कि जब उन्होंने श्रद्धालुओं की चप्पलों की देखरेख कर रहे बच्चे से पूछताछ की तो उसके साथ मौजूद 11 लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उत्कर्ष का कहना है कि गाली-गलौज के विरोध पर आरोपियों ने उनके साथ पिता पर हमला कर दिया। जब वे भागने लगे तो कार की चाबी और नकदी लूट ली। हंगामा बढ़ने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की चाबी बरामद कराई। फिर उत्कर्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत की। इंस्पेक्टर अशोक सोनकर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को देखने पर लूट की पुष्टि नहीं हुई है। छीनाझपटी में चाबी गिर गई थी, जो बाद में मिल गई। तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें